मुजफ्फरपुर में EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, DM-SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरपुर में आगामी निर्वाचन को लेकर ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। शनिवार, 19 सितंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी ने प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुदृढ़ है और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में आयोग के सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
वेयरहाउस में ईसीआईएल, हैदराबाद द्वारा निर्मित M3 ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखे गए हैं।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #EVMVVPAT #Election2026 #Muzaffarpur