20 सितंबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत टोला कैंप
प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 20 सितंबर 2026 (रविवार), प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टोला कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
टोला कैंप के माध्यम से विद्युत विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचकर 250 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। उपभोक्ताओं को सोलर पैनल के फायदे, बिजली बिल में बचत तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम ₹78,000 तथा बिहार सरकार की ओर से ₹20,000 तक की सब्सिडी, अर्थात कुल ₹98,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिलने की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। साथ ही, रूफटॉप सोलर से घर में बिजली का उत्पादन होने से बिजली बिल में होने वाली बचत एवं उपयुक्त परिस्थितियों में बिजली बिल को न्यूनतम अथवा शून्य तक करने की संभावनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।
टोला कैंप में प्रमुख सोलर वेंडर भी उपस्थित हैं, जहां इच्छुक उपभोक्ता योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अभियान के दौरान सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त वेंडरों द्वारा विशेष छूट/ऑफर उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जा रही है।
आज के कैंप में उपभोक्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी
आज पंखा टोली तथा सरैयागंज-2, जूरन छपरा रोड नंबर-4 में विशेष टोला कैंप का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए बड़े पैमाने पर पंजीकरण कराया।
विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना की प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी, सोलर रूफटॉप के लाभ एवं बिजली बिल में होने वाली संभावित बचत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कैंप में उपस्थित सोलर वेंडरों द्वारा भी इच्छुक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर की स्थापना एवं उपलब्ध विकल्पों के संबंध में जानकारी दी गई।
महत्वपूर्ण सूचना: पंखा टोली तथा सरैयागंज-2, जूरन छपरा रोड नंबर-4 में आज ही टोला कैंप का आयोजन किया गया है। इन दोनों स्थानों पर कल पुनः टोला कैंप का आयोजन नहीं किया जाएगा।
टोला कैंप के प्रमुख स्थल
- मारीपुर – आजाद कॉलोनी, वार्ड नं. 9, दुर्गा मंदिर
- अघोरिया बाजार – पड़ाव पोखर के नजदीक
- सरैयागंज – वार्ड नं. 23, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस
- सिकंदरपुर – एफसीआई गोदाम रोड, रत्ना मैरिज हॉल के गेट पर
- कल्याणी – साहू रोड, अतिथि भवन, वार्ड नं. 22
- मिस्कॉट – खादी भंडार, दुर्गा स्थान के पास
- चंदवारा – माली घाट चौक, Sacred Heart स्कूल के पास
- एमआईटी – दौदपुर कोठी
- रामदयालु – सिद्धार्थ नगर, रोड नं. 1
- भगवानपुर – बीबीगंज
- बेला – धीरन पट्टी
- रामदयालु – रघुवंश नगर
- एसकेएमसीएच – डॉक्टर्स कॉलोनी
- बैरिया – अयाची ग्राम, दुर्गा मंदिर के पास
- बोचहां – ब्लॉक कैंपस
- झपहां – भिखनपुर, वार्ड नं. 7, बिसहर स्थान के पास
विद्युत विभाग की ओर से अपील: विशेष रूप से 250 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता दिनांक 20 सितंबर, रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने निकटतम टोला कैंप में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा इच्छुक होने पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए पंजीकरण कराएं।
आइए, सौर ऊर्जा अपनाएं—बिजली बिल में बचत करें और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।