फारबिसगंज: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर समय पर ट्रेन आने की घोषणा नहीं करने पर जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं यात्री.
फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गया जब अचानक गाड़ी संख्या 07554 जोगबनी से कटिहार जाने वाले डीएमयू पैसेंजर ट्रेन दो नंबर प्लेटफार्म पर आ गई. दरअसल सुबह 10.18 फारबिसगंज से कटिहार जाने वाली ट्रेन का बड़ी संख्या में यात्री एक नंबर प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे. रेलवे द्वारा किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई.