फारबिसगंज: फारबिसगंज ब्लॉक चौकी के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर, हादसे में किशोरी घायल इलाज जार
फारबिसगंज ब्लॉक चौकी के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वही किशोरी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी निवासी अमर दास की पुत्री कविता कुमारी बताई जा रही है.