फारबिसगंज: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में 85,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की करीब 6,000 रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.इस कार्यक्रम का आयोजन फारबिसगंज समेत देशभर में 764 जगहों पर किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग स्टेशनों के बीच 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.