फारबिसगंज: एपीएचसी सिमराहा सभागार में खसरा-रूबेला उन्मूलन के प्रयासों को लेकर बैठक हुई आयोजित
एपीएचसी सिमराहा सभागार में खसरा-रूबेला उन्मूलन के प्रयासों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिले में रोग उन्मूलन संबंधी प्रयासों की मजबूती के लिए अब ग्रामीण चिकित्सकों से सहयोग व समन्वय स्थापित करने की कोशिशें की जा रही है ताकि जिले में पोलिया, खसरा-रूबेला, गलघोटू, नवजात टेटनस व टीबी जैसे रोगों के उन्मूलन संबंधी लक्ष्य हासिल किया जा सके।