फारबिसगंज: पुंरनदहा गांव में एक अनियंत्रित टोटो ने बिजली पोल में मारी टक्कर, हादसे में महिला घायल इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुंरनदहा गांव में एक अनियंत्रित टोटो बिजली पोल से टकरा गई. जिससे टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल महिला पुंरनदहा निवासी चम्पा देवी बताई जा रही है.