सुल्तानगंज: गंगा में 43 घंटे बाद मिला लापता 17 वर्षीय बादल का शव, भाई ने की पहचान, परिवार में कोहराम
अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबकर लापता हुए 17 वर्षीय बादल कुमार मिश्रा का शव मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बरामद किया गया। करीब 43 घंटे बाद उसी स्थान पर उसका शव मिला, जहां रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह गहरे पानी में डूबा था। शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह गंगा में