बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व संग्रहण की प्रगति, आंतरिक संसाधनों की स्थिति तथा विभिन्न लंबित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी.