तिजारा: भिवाड़ी में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक से मारपीट का मामला, कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Tijara, Alwar | Jun 29, 2026 भिवाड़ी में मुख्य स्वास्थ्य सफाई निरीक्षक के साथ नगर परिषद कार्यालय में हुई मारपीट की घटना को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। नगर परिषद कर्मचारी फैडरेशन के आह्वान पर सोमवार सुबह 7 से जिले के सभी नगर निकाय में पेन डाउन और असहयोग आंदोलन चलाया गया ।