दारू प्रखंड के तिलैया (झुमरा) निवासी सेवानिवृत्त डाक्टर (मलेरिया विभाग) पोखन नारायण कुशवाहा का निधन शनिवार को हो गया। इस दुःख की घड़ी में ग्रामीण पार्थिव शव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादाद में पहुंचे और शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त किया।