हज़ारीबाग: फोगिंग कार्य के लिए शहरवासी भी कर सकते हैं दूरभाष पर संपर्क,शहर में प्रत्येक दिन होगी फॉगिंग नगर निगम ने बनाया रूट
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मच्छर से बचाव को लेकर लगातार फोगिंग कार्य किया जा रहा है। निगम के पास तीन फॉगिंग मशीन है. इसमें दो कोल्ड फॉगिंग मशीन है, जो पानी और दवा के मिश्रण से चलता है।वहीं एक डीजल फॉगिंग मशीन है, जो डीजल और मौसकिटो दवा के मिश्रण से छिड़काव किया जाता है। इससे धुआं के प्रकोप से मच्छर मारने का काम किया जाता है।