हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने चंडी घाट मार्ग से शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार
श्यामपुर पुलिस ने 315 बोर के देसी तमंचे के साथ एक युवक को चंडी घाट मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित पथरी के इक्कड़ कलां का रहने वाला है, श्यामपुर थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार संदिग्ध शहर की ओर जा रहा था जब उसे रोका गया तो वह भाग निकला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक भी सीज कर दी है।