हरिद्वार: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले 5 आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद गांव में लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सनी, राजन, निशु, निगम और आनंद है। पांचो आरोपी लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी नहीं माने इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया और मुकदमा दर्ज किया गया