हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को सिखाया सबक, किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लोगों की सूचना पर लड़ाई झगड़ा कर रहे दो को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 6:30 बजे करीब इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों एक दूसरे को पीटने को तैयार हो गए, मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने दोनों को समझाया तो भी दोनों नहीं माने इसके बाद भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई।