हरिद्वार: 315 बोर के देसी तमंचे के साथ रील बनाकर वायरल करना रेस्टोरेंट कर्मी को पड़ा भारी, श्यामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी में एक रेस्टोरेंट कर्मी ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए देसी तमंचे के साथ अपनी रील डाल दी। श्यामपुर पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट कर्मी राज उर्फ नरदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलतः यूपी के संभल का रहने वाला है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने देसी तमंचा और मोबाइल भी बरामद किए हैं।