हरिद्वार: रानीपुर झाल पर दम्पत्ति से लूट मामले में बहादराबाद पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा, 2 मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बीती 17 सितंबर की शाम कलियर से आ रहे दंपत्ति लो लूटने वाले बाईक सवार 3 बदमाशों में से 1 को गुरुवार को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 बदमाशों को मुजफ्फरनगर में UP पुलिस मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों बदमाशों ने दंपत्ति से सोने के कुंडल लूटे थे। पुलिस ने भगवानपुर निवासी आरोपी विनोद से लूटे हुए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।