हरिद्वार: कटारपुर गांव में युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल युवक से गांव में मची दहशत
हरिद्वार के कटारपुर गांव में युवक को गोली मारने की घटना से सनसनी मच गई है। इस वारदात में एक युवक के सिर में गोली लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम अनुज है, जो गांव का ही रहने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।