हरिहरगंज: हरिहरगंज कौवाखोह पिरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के 110 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह पीरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के 110 छात्र-छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। हरिहरगंज थाना के समीप एनएच-139 स्थित महावीर मंदिर के पास नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।