बलिया की बेटी रागिनी की मदद के लिए शहबान ग्रुप ने पहल की है। शहबान ग्रुप के एमडी ओसामा इश्तेयाक ने रानीपुर पहुंचकर रागिनी और उसके परिवार से मुलाकात की तथा उसकी परिस्थितियों की जानकारी ली।
इस दौरान ओसामा इश्तेयाक ने रागिनी के हौसले और शिक्षा के प्रति उसके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रागिनी जिस हिम्मत और लगन के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है।
शहबान ग्रुप की ओर से रागिनी को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया।
रागिनी के परिवार ने शहबान ग्रुप और ओसामा इश्तेयाक का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
#Ballia #Balliakhabar #Ragini