पैर से दिव्यांग रागिनी की जिंदगी और उसकी शिक्षा को लेकर सामने आई कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा था। रागिनी की मदद के लिए जिले के तमाम लोग आगे आए। जिलाधिकारी ने भी रागिनी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई, वहीं कई लोगों और संस्थाओं ने अपने स्तर से मदद का हाथ बढ़ाया।
इसी बीच अब रागिनी की शिक्षा को लेकर एक और सराहनीय पहल सामने आई है। समाजवादी पार्टी के नेता नीरज सिंह ‘गुड्डू’ के निर्देश पर रागिनी के परिवार से मुलाकात की गई और उसकी पढ़ाई को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नीरज सिंह ‘गुड्डू’ ने रागिनी का अपने स्कूल BN International School, नारायणपुर, बांसडीह में एडमिशन कराया है।
#Balliakhabar #Ragini