बैरिया विधानसभा के बादिलपुर में भरखोखा-मुडाडीह संयुक्त कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
#bairia #kabadditournament #Dineshsingh #RuralSports #YouthPower #kabaddi #Sportsmanship #youngathletes #Balliakhabar #BairiaAssembly