महोबा: महोबा में डीएम गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया, बच्चों को किया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में डीएम गजल भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के साथ सभी ने तिरंगे को नमन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम ने कार्यक्रम करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।