ग्वालियर गिर्द: बछड़े को स्कॉर्पियो कर से कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चल रहा था कर, पिता पर भी केस दर्ज
शहर के पंचशील नगर में सड़क किनारे बैठे बछड़े को कार से कुचलकर मारने वाले आरोपी पचन जाटव को पुलिस ने मंगलवार सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रहा था। हादसे के बाद यह कार छिपाकर फरार हो गया था। CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा लिया। कार पिता धर्मपाल जाटव के नाम पर पंजीकृत थी।