मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डामू में जिला गंगा समिति ‘नमामि गंगे’ एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वन्यजीव एवं पौधों के संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से जैव विविधता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और मरजीना खातून तृतीय रहीं।
#MadhubaniNews #Basopatti #BiharNews #EnvironmentProtection #WildlifeConservation #NamamiGange #Biodiversity #SaveEnvironment #Madhubani #Bihar
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Basopatti News ] [ Bihar News ] [ Environment News ] [ Namami Gange Madhubani ] [ Environmental Awareness ] [ Wildlife Conservation ] [ Biodiversity ] [ Madhubani Local News ] [ Bihar Breaking News ]