गुना नगर: गुना में हिंदू उत्सव समिति की निजी स्थान पर बैठक, 19 मार्च को रंग पंचमी की पारंपरिक गैर निकलेगी
गुना में निजी स्थान पर 15 मार्च को हिंदू उत्सव समिति की बैठक हुई। 19 मार्च को रंग पंचमी पर शहर में पारंपरिक गेर निकाली जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन की तैयारी को लेकर जिम्मेदारी सौंप गई। पारंपरिक गैर 19 मार्च को हनुमान चौराहे से शुरू की जाएगी। नागरिकों से शामिल होने आग्रह किया है।