गुना नगर: हनुमान चौराहे पर सिविल सोसाइटी ने मनाई नेकी की भाई दूज, महिलाओं को साड़ियाँ भेंट कीं, रक्षा का संकल्प लिया
गुना में हनुमान चौराहे पर सिविल सोसाइटी ने 15 मार्च को नीति की भाई दूज मनाई। कार्यक्रम में भारत के 18 राज्यों में 11000 किलोमीटर की यात्रा कर गुना पहुंची जागते रहो भारत यात्रा की टीम शामिल हुई। संयोजक राजेंद्र यादव ने कहा, आयोजन महिला सम्मान और सुरक्षा का अद्भुत उदाहरण है। लोगो ने भाई दूज पर महिलाओं से तिलक लगवाकर साड़ियां भेंट की, रक्षा का संकल्प लिया।