गुना नगर: हनुमान चौराहे पर दिव्यांगों ने अधिक किराया वसूलने पर बस रोकी, शासन के आदेश का पालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की
गुना में हनुमान चौराहे पर 15 मार्च को दोपहर में अधिक किराया वसूल करने पर दिव्यांगों ने एक निजी यात्री बस रोक दी। दिव्यांग संघ गुना के जगराम धुरिया ने बताया, शासन के आदेश के बाद भी निजी यात्री बसों में दिव्यांगों से पूरा किराया लिया जा रहा है। जबकि शासन के आदेश में आधा किराया लिया जाना है। इसकी शिकायत हम जनसुनवाई में कर चुकी है। शासन के आदेश का पालन हो।