गुना नगर: जिला जेल में होली की भाई दूज पर परिजनों की मुलाक़ात नहीं हो पाई, जानकारी के अभाव में
गुना जिला जेल में 15 मार्च को होली की भाई दूज पर जेल में बंदियों से परिजन मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। दरअसल झील प्रशासन द्वारा 16 मार्च को होली की भाई दूज मानी गई है। 16 मार्च को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 तक परिजनों की बंदियों से मुलाकात कराई जाएगी। लेकिन कुछ लोग जानकारी के अभाव में 15 मार्च को ही पहुंच गए, उन्हें परेशान होना पड़ा।