➡️ नशा मुक्ति भारत अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को मेरा युवा भारत बैतूल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनभागीदारी समिति श्री घनश्याम मदान, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती पूजा कुरील उपस्थिति रही।
मेरा युवा भारत बैतूल जिला अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली ने बताया कि मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तर पर
चित्रकला प्रतियोगिता, रील कंपटीशन, नृत्य एवं गायन, कविता पाठ, वाद-विवाद, नारा लेखन प्रतियोगिता विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रथम नन्दिनी चौहान, कविता पाठ में प्रथम पियूष लोनहारे, चित्रकला में प्रथम उमा सोनी, वाद विवाद प्रथम लतिका साहू, नारे लेखन में प्रथम भूपेन्द्र यादव, लघु फिल्म अर्जुन धाड़से, नुक्कड़ नाटक करण धाडसे की टीम, नृत्य योगेश लिल्होरे की टीम रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने कहा कि आज हर युवा नशे की चपेट में आता जा रहा है। इस क्षेत्र में हम सभी को विशेष पहल करने की आवश्यकता है। श्री घनश्याम मदान ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर नहीं किया गया तो आने वाला समय विनाशकारी साबित होगा। डॉ जीपी साहू ने कहा कि भारत सरकार की यह अनूठी पहल है। इसके माध्यम से युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष पवार तथा आभार श्री धनंजय सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर, डॉ.सुखदेव डोंगरे, सुखदेव गुजरे, करुणा देशमुख, सुशील उदयपुरे, महेश गुंजेले, हुकुमचंद कालभोर, युगल किशोर सरले, गौरी बालापुरे,अनिता सोनी, शिवदयाल साहू, निधीश मिश्रा, संदिप राने, कृष्णा गवासे, गीता मालवीय, मेघा मालवीय, विशाल आर्य दीपमला, कविता कापसे, संजना धुर्वे, रोशनी आर्य, शिवसागर सिंह, हेमन्त, अलकेश धोटे, राहुल पाटनकर को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। अभियान का पोस्टर भी विमोचित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026