बैतूल जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदीपन संस्था बैतूल द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से 27 नवंबर को 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय से करीब 100 महिला लीडर्स के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से आमजन से बाल विवाह मुक्त जिला और भारत बनाने में योगदान देने की अपील की गई।जिसके बाद अभियान के दौरान प्रदीपन संस्था की टीम 300 गांवों में पहुंचकर समुदाय, स्कूल-कॉलेज, पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। इसमें बाल विवाह कराने वाले परिवारों के साथ विवाह में शामिल होने वाले रिश्तेदारों, टेंट संचालकों, कैटरर्स और विवाह संपन्न कराने वाले समाज के धर्मगुरुओं को भी कानूनी कार्रवाई और दंड के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। धर्मगुरुओं से बाल विवाह संपन्न नहीं कराने की अपील भी की जाएगी।
भाई प्रियंका वरकड़े जिसकी 2 साल पहले बाल विवाह कराया जा रहा था उसने अपने माता-पिता को बाल विवाह के प्रति जागरुक करते हुए अपना खुद का विवाह रुकवाया और अब वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को भी बाल विवाह के प्रति जागरूक कर रही है उसकी इच्छा थी कि वह पढ़ लिखकर कुछ बने।
अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जाएगा।
Betul Nagar, Betul | Nov 28, 2026