चरखी दादरी लघु सचिवालय परिसर में वेतन विसंगतियों को लेकर पटवारी एवं कानूनगों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। बीते 3 जनवरी से हड़ताल कर धरना दे रहे पाटवारी एवं कानूनगों ने हड़ताल को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं लगातार चल रही हड़ताल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।