चरखी दादरी: इनेलो जिला कार्यालय में इनेलो खेल प्रकोष्ठ की हुई बैठक, पार्टी की खेल नीति से सभी को करवाया अवगत
चरखी दादरी स्थित इनेलो जिला कार्यालय में इनेलो खेल प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान खिलाडियों के लिए पार्टी द्वारा लागू की गई खेल नीति से सभी को अवगत करवाया गया। साथ ही खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुबे सिहं अटेला के दोबारा मनोनित होने पर उनको बधाई दी गई और फूल माला व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।