चांडिल: कपाली में 19 लाख की लागत से 1400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा,अलकबीर रोड भी बनेगी
कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में 1400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।इस सड़क पर करीब 19 लाख 8 हजार रुपये खर्च हुए हैं।यह सड़क जिला अनाबद्ध निधि से बनी है,जिसे ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने स्वीकृत किया था।निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और विधायक व उनके सहयोगियों का आभार प्रकट किया। शनिवार दोपहर 1 बजे।