बाह: बाह में क्षतिग्रस्त मार्ग में एंबुलेंस फंसी, नवजात बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत
तहसील बाह के ग्राम गढ़वार में क्षतिग्रस्त मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते समय पर उपचार नहीं मिलने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सड़क निर्माण की मांग की। ग्राम