नुआंव: एंवति सागर पर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में घायल व्यक्ति की हुई मौत
Nuaon, Kaimur | Dec 30, 2024 मामला नुआंव थाना क्षेत्र के एंवति सागर पर का बताया जाता है। बीते रविवार की रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर मार-पीट हो गई। जिसमें घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान वाराणसी अस्पताल में सोमवार की दोपहर मौत हो गई। मृत व्यक्ति एंवति सागर का रहने वाला कपिल मुनि शाह पिता स्वर्गीय किशोर साह बताया जाता है।