नुआंव: मापतपुर में दो मंदिरों से पीतल के घंटा सहित पूजन के कई सामान की हुई चोरी, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Nuaon, Kaimur | Dec 27, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के मापतपुर गांव में राधे कृष्ण मंदिर व काली मंदिर से पीतल के घंटा सहित पूजन के कई सामान की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर की जानकारी मापतपुर गांव निवासी उमेश यादव द्वारा मीडिया को दी गई। मामले को लेकर रामगढ़ थाने में अज्ञान के खिलाफ आवेदन दिया गया है।