रामगढ़: डुगुलपुरा में मनरेगा से बनने वाली तीन गलियों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया जिला परिषद प्रतिनिधि अश्विनी चौबे ने
Ramgarh, Kaimur | Dec 29, 2024 रविवार की शाम 4:00 बजे प्रखंड के डुगुलपुरा में मनरेगा के तहत लगभग आठ लाख रुपए की लागत से बनने वाली तीन गलियों का भूमि पूजन कर नुआंव जिला परिषद प्रतिनिधि अश्विनी चौबे ने शिलान्यास किया। जहां मौके पर समाज सेवी संजय पांडे तरैथां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश चौरसिया, कृपा शंकर चौबे, गौरी पांडे ,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।