नुआंव: कुढ़नी में एक घर में अज्ञात कारण से लगी आग, कपड़ा व खाने-पीने का सामान जलकर हुआ खाक, लोग बाल-बाल बचे
Nuaon, Kaimur | Dec 29, 2024 कुढ़नी में शनिवार व रविवार की दरमियानी रात करीब 12:00 बजे कुढ़नी गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। हालांकि घर के लोग बाल बाल बचे हैं। लेकिन घर में रखा खाने-पीने का सामान व कपड़ा जलकर बर्बाद हो गया है। घटना को लेकर पीड़िता कुढ़नी निवासी पुष्पा देवी द्वारा सोमवार की सुबह 8:00 बजे कुढ़नी थाने को घटना की जानकारी दी गई है।