ढीमरखेड़ा: उमरियापान में उमड़ा आस्था का सैलाब! जयकारों, खप्पर नृत्य और जवारा जुलूस से गूंजा नगर, बड़ी माई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
उमरियापान। शारदेय नवरात्रि की नवमी पर उमरियापान में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से निकले जवारा जुलूस माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच बड़ी माई मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद जवारों का विसर्जन किया गया।