दादरी: जयपुरिया चौराहे के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो शातिर झपटमार घायल
नोएडा में स्थित जयपुरिया चौराहे के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो शातिर झपटमार घायल हो गए,वहीं बदमाशों की सूचना पर एक बदमाश को अन्य स्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए पांच मोबाइल, दो अवैध तमंचे, चोरी की एक मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है।