दादरी: बादलपुर क्षेत्र में निजी कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब निजी कंपनी में कार्य से निकाले जाने से नाराज कर्मचारियों ने प्रबंधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने बताया है कि कंपनी द्वारा बिना नोटिस के बारे कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया है।