दादरी: FNG सर्विस रोड से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से नितिन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो बाहर के राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।