दादरी: सेक्टर-9 में नशे की हालत में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाई, महिला मित्र भी चपेट में आकर गंभीर घायल
नोएडा के सेक्टर-9 में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। वहीं आग की चपेट में आकर युवक की महिला मित्र भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक व युवती को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।