दादरी: इस्कॉन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नित्यानंद प्रभु का जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-32 में स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को नित्यानंद प्रभु के जन्मोत्सव को बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहीं इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम किए गए, जहां श्रद्धालु मृदंग की थाप पर तिरकते हुए नजर आए।