दादरी: देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसायटी वासियों ने बिल्डर के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सोसायटी वासियों ने बताया है कि 5 वर्ष बीतने के बाद भी उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है।