हुज़ूर: भोपाल में पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 पत्रकारों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए 'सोसायटी फॉर जर्नलिस्ट हेल्थ केयर समिति'द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।यह शिविर शहर के पांच नंबर वाचनालय परिसर में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई|कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी सहभागिता की और खुद का चेकअप करवाया|