हुज़ूर: खालवा गैंगरेप कांड को लेकर भोपाल में अरुण यादव ने प्रदेश सरकार पर बोला तीखा हमला
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला किया गया और बच्चेदानी को निकालकर फेंक दिया गया। इस जघन्य घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला|