हुज़ूर: भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने किशोर को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुरा की नई बस्ती में 23 मई की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर शंकर बंजारा की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुआ जब शंकर रोज की तरह फ्रेश होकर सड़क पार कर अपने घर लौट रहा था|