पटना ग्रामीण: मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने श्री हर मंदिर में टेका मत्था, लंगर में भोजन किया
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल गुरुवार को पटना पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेका। यह गुरु गोविंद सिंह महाराज का पावन जन्मस्थल है। दर्शन के बाद अजय पीरामल ने लंगर हॉल में भोजन किया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा पटना साहिब में बिताया गया यह समय उन्हें हमेशा याद रहेगा।